
डेस्क: स्मृति मंधाना को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया है. आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है. हरमनप्रीत कौर को सेलेक्टर्स ने आराम देने का फैसला किया है. हरमनप्रीत के अलावा तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को भी आराम दिया गया है. आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से शुरू होगी. तीनों वनडे मैच निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में खेले जाएंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved