
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्यबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर दोपहर में सांप निकल आने से हडक़ंप मच गया। टर्मिनल बिल्डिंग के सामने लहराते सांप को देखते ही यात्री घबरा गए। इस दौरान कुछ निडर यात्रियों ने सांप को पकडक़र बिजासन के पास जंगल में छोड़ दिया। घटना कल दोपहर 12.30 बजे की है। इस समय एयरपोर्ट के अराइवल गेट के सामने पार्किंग की ओर जाने वाली सडक़ के पास लगी झाडिय़ों से एक सांप निकलकर तेजी से एयरपोर्ट की तरफ आता नजर आया। यह देख यात्री घबरा गए। यहां मौजूद यात्री हर्षल भंवर ने तुरंत अपने साथियों के साथ सांप को टर्मिनल की ओर आने से रोकते हुए वहां रखे डंडे की मदद से सांप का रुख एयरपोर्ट के गार्डन की ओर किया।
यहां बहुत ही चतुराई से सांप को एक ओर से डंडे से डराते हुए दूसरी ओर एक बाल्टी में जाने पर विवश कर दिया। सांप के बाल्टी में जाते ही अन्य यात्रियों के साथ सांप को बिजासन मंदिर के पास जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। सांप को एयरपोर्ट से हटाने और सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए यात्रियों ने हर्षल सहित उनके साथियों की सराहना भी की। इस संबंध में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। एयरपोर्ट पर ऑपरेशन एरिया में खुला मैदान होने से अकसर सांप निकलते हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए चिडिय़ाघर से या कुछ एनजीओ से एक्सपट्र्स को बुलवाकर रेस्क्यू किया जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved