
ब्राजीलिया । ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से 1274 मरीजों की मौत के बाद देश में इस जानलेवा विषाणु से होने वाली मौतों की संख्या 103,026 हो गयी है।
सरकारी आंकड़ों में यहां पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 52,160 नये मामले दर्ज किये जाने की जानकारी दी गई है और बताया गया है कि अब इससे प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा 3,109,630 हो गया है। गौरतलब है कि ब्राजील में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या शनिवार को एक लाख के पार पहुंची थी। यह इस प्राण घातक विषाणु से होने वाली मौतों तथा इससे प्रभावित होने के मामले में अमेरिका के बाद विश्व में दूसरे नंबर पर है।
बतादें कि ब्राजील में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित साओ पाउलो हुआ है। यहां पर इसके कारण अब तक 25,571 लोगों की जान गई है तथा 639,562 लोग प्रभावित हुए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved