img-fluid

कनाडा में कर्नाटक के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, टारगेटेड अटैक की आशंका

February 10, 2026

नई दिल्ली / टोरंटो। कनाडा (Canada) के टोरंटो शहर (Toronto City) में कर्नाटक Karnataka() के रहने वाले 37 वर्षीय भारतीय सॉफ्टवेयर पेशेवर चंदन कुमार राजा नंदकुमार (Indian software Chandan Kumar Raja Nandakumar) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार दोपहर टोरंटो के व्यस्त वुडबाइन शॉपिंग सेंटर के पार्किंग लॉट में हुई, जिसने भारतीय प्रवासी समुदाय में हड़कंप मचा दिया।

चंदन पिछले छह साल से कनाडा में रह रहे थे और L&T की सहायक कंपनी LTI Mindtree में काम कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बैंगलोर में कॉग्निजेंट में भी कार्य किया था। उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक के बैंगलोर ग्रामीण जिले के नेलमंगला के पास थ्यामागोंडलु गांव का है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना शनिवार को करीब 3:30 बजे हुई। चंदन अपनी कार में बैठे थे, तभी हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। टोरंटो पुलिस सेवा (TPS) के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कई गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में उनकी सफेद कार गोलियों के निशानों से छलनी दिखाई दे रही है।


  • टोरंटो पुलिस ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए ‘टारगेटेड अटैक’ बताया है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। TPS इंस्पेक्टर एरोल वॉटसन ने कहा, “एक मॉल में इस तरह की गोलीबारी सार्वजनिक सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। हमारी टीम हत्यारों की तलाश कर रही है।”

    चंदन के माता-पिता ने अपनी इकलौती संतान की मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा व्यक्त किया। पिता नंदकुमार ने कहा, “हमने शुक्रवार को उससे बात की थी। उसने कहा था कि इस गर्मी में वह छुट्टी लेकर घर आएगा। हम उसकी शादी की योजना बना रहे थे।” परिवार ने अफसोस जताया कि अगर चंदन भारत लौट आते, तो आज वह उनके साथ होते।

    कुछ रिश्तेदारों ने आशंका जताई है कि चंदन टोरंटो में एक कन्नड़ एसोसिएशन बनाने में सक्रिय थे, और इसी कारण उनकी हत्या हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई स्पष्ट मकसद नहीं बताया।

    कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी गई है। वहीं, चिक्काबल्लापुर के सांसद डॉ. के. सुधाकर भी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि शव जल्दी भारत लाया जा सके।

    इस घटना के साथ ही टोरंटो में इस साल यह तीसरी हत्या है, जिसने कनाडा और कर्नाटक दोनों में कन्नडिगा समुदाय के बीच शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है।

    Share:

  • USA ने पिछले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर था... आज फिर होगी दोनों की भिड़ंत, फिर उलटफेर के आसार

    Tue Feb 10 , 2026
    कोलंबो। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में आज मंगलवार को पाकिस्तान और अमेरिका (Pakistan and America) के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होने वाला है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में शुरू होगा. लगभग 20 महीने पहले टी20 विश्व कप 2024 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved