img-fluid

समुद्र में कुछ इस तरह एन्जॉय कर रही है सोनाक्षी सिन्हा

November 27, 2020

मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने हाल में मालदीव में छुट्टियां इंजॉय की है। इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है बॉलीवुड की रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा का। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां इंजॉय कर रही है और हाल ही में उन्होंने अपने मालदीव वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी शिप पर बैठकर सनसेट देखती हुई नजर आ रही हैं।  इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा-‘आप मेरा विश्वास करेंगे, अगर मैं कहूं कि इस फोटो में कोई फिल्टर नहीं है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी है। अपने माता-पिता की तरह सोनाक्षी ने भी अभिनय को अपना करियर चुना और साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इसके बाद सोनाक्षी राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बुलेट राजा, हैप्पी फिर भाग जाएगी, मिशन मंगल, दबंग 3 आदि फिल्मों में नजर आई। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन और संजय दत्त के साथ फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी।

Share:

  • पति संग हॉलीडे पर गईं प्रीति जिंटा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

    Fri Nov 27 , 2020
    अभिनेत्री प्रीति जिंटा  (Preity Zinta) इन दिनों भले ही अभिनय की दुनिया से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती है। प्रीति जिंटा इन दिनों अपने पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) के साथ बर्फीली वादियों का मजा ले रही है। जी हां। हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved