अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं। सोनम कपूर अपने परिवार को मिस कर रही हैं, विशेषकर अपनी छोटी बहन रिया कपूर को। रिया कपूर इन दिनों मुंबई में हैं। सोनम कपूर ने हाल में सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक नोट भी लिखा है।
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘मैं अपनी बहन को मिस कर रही हूं/बीएफएफ/बिजनेसपार्टनर/स्टाइलिस्ट/सोलमेट रिया कपूर। साथ ही सोनम कपूर ने हैशटैग थ्रोबैक,वैनवीट्रैवर्ल्सटुगेदर और पेरिसइजअलवेजअगो लगाया।
तस्वीर के फोकस में रिया है, जबकि सोनम धुंधली नजर आ रही है। कपूर बहनें बिजनेस पार्टनर भी हैं। दोनों बहनों का अपना एक फैशन ब्रैंड रीसन है। उन्होंने 2018 में फिल्म वीरे दी वेडिंग में साथ काम किया। इस फिल्म में जहां सोनम ने अभिनय किया था, वहीं रिया इसके निर्माताओं में से एक थी।
वहीं स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत फिल्म आयशा से की थी। उसके बाद उन्होंने सोनम कपूर अभिनीत फिल्म खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग भी बनाई है। जब मार्च में लॉकडाउन के दौरान सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में थी। जब भी वह रिया को मिस कर रही थी। वह जून में अपने जन्मदिन पर मुंबई लौटी थी। जुलाई के मध्य में सोनम और आनंद लंदन गए हैं। सोनम कपूर वहां से नियमित रूप से अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म जोया फैक्टर में देखा गया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved