मुंबई (Mumbai)। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का प्रोमो आ गया है। काफी समय से शो के होस्ट को लेकर खबरें आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि अनिल कपूर (Neil Kapoor) शो को होस्ट करेंगे। हालांकि अब कन्फर्म हो गया है। शो का जो प्रोमो आया है जिसे शेयर करते हुए जियो सिनेमा ने लिखा नए सीजन के लिए नया होस्ट और बिग बॉस की तरह इनकी आवाज ही काफी है। भले ही मेकर्स ने अनिल का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन उनकी आवाज कोई भी पहचान सकता है।
बता दें कि वीडियो में आप देखेंगे कि अनिल कहते हैं बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं कुछ और खास। जहां कुछ यूजर्स अनिल का स्वागत कर रहे हैं। वहीं कई तो सलमान खान को शो में वापस चाहते हैं। किसी ने कमेंट किया नो सलमान खान, नो बिग बॉस। किसी ने लिखा कि सलमान के बिना कोई मजा नहीं।
वैसे बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। उन्हें शुरुआत में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन फिर बाद में उन्हें पसंद किया गया था। वहीं दूसरे सीजन को सलमान ने होस्ट किया था और अब तीसरा सीजन अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं तो देखते हैं यह शो कितना झक्कास होने वाला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved