img-fluid

अहमद पटेल के निधन पर सोनिया गांधी जताया दुःख, बोलीं-मैंने एक दोस्त और वफादार साथी खो दिया

November 25, 2020


नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। 71 साल के अहमद पटेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक महीने पहले उन्हें कोरोना हो गया था। उसके बाद से उनकी सेहत खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराना पड़ा था।

अहमद पटेल की मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हालत नहीं सुधरी। आज सुबह 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। साथ ही अपील की कि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और भीड़ जमा ना करें।

कांग्रेस के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अहमद पटेल के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी ईमानदारी और समर्पण, कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, हमेशा मदद करने की कोशिश, उदारता… उनमें यह सभी दुर्लभ गुण थे, जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे।

सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने एक वफादार सहयोगी, एक दोस्त और एक ऐसे कॉमरेड को खो दिया, जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करती हूं और मैं उनके शोक संतप्त परिवार के लिए को सांत्वना देती हूं। अहमद पटेल के परिवार के प्रति सहानुभूति और समर्थन की सच्ची भावना प्रदान करती हूं।

Share:

  • अहमद पटेल का निधन कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति

    Wed Nov 25 , 2020
    नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य और 71 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का बुधवार को निधन हो गया। वह 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित (Ahmed Patel COVID-19) पाए गए थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम की मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया था। इससे पहले फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved