
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत अचानक (Health Deteriorated) बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला (Shimla) के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (Indira Gandhi Medical College) लाया गया. अस्पताल के मुताबिक, सोनिया गांधी का एमआरआई (MRI) कराया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच (Medical Examination) चल रही है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. सूत्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी थोड़ी देर में IGMC पहुंच सकते हैं. सोनिया गांधी हाल ही में शिमला में कुछ दिनों के विश्राम के लिए आई थीं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved