
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर पत्र लिखा है। गांधी ने कहा कि यह कीमतें ‘ऐतिहासिक एवं अव्यावहारिक’’ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह ईंधन के बढ़े दाम वापस लें और हमारे मध्यम एवं वेतनभोगी वर्ग, किसानों, गरीबों तक राहत पहुंचाएं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि जिस तरह जीडीपी ‘गोता खा रही’ है और ईंधन के दाम बेतरतीब बढ़ रहे हैं, सरकार अपने आर्थिक ‘कुप्रबंधन’ का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ने में लगी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved