img-fluid

सोनू सूद की नई फिल्म ‘किसान’ का ऐलान, होंगे लीड रोल में

January 05, 2021

अभिनेता सोनू सूद अपने नेक कार्यों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना संकट के दौरान देश में लगे लॉकडाउन से लेकर अब तक सोनू किसी ने किसी की मदद में लगे हुए हैं। इन सब के बीच सोनू सूद की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। सोनू की इस नई फिल्म का नाम होगा ‘किसान’। इस फिल्म में सोनू लीड रोल में होंगे। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तरण ने लिखा -‘सोनू सूद फिल्म किसान की स्टारकास्ट को लीड करेंगे। इस फिल्म को ई निवास और राज शांडिल्य निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने ड्रीम गर्ल के साथ अपने निर्देशन की शुरूआत की थी। वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। जल्दी ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के बारे में ऐलान कर दिया जाएगा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोशल मीडिया पर सोनू की नई फिल्म का ऐलान होने के बाद फैंस सोनू की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू इस फिल्म के अलावा चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘आचार्या’ में भी नजर आएंगे। सोनू सूद ने हाल ही में अपनी किताब ‘आई एम नो मसीहा’ हाल ही में लांच की है, जिसे दर्शकों के बीच काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।

Share:

  • आखिरी महीने में पसीना बहा रहीं अनुष्का शर्मा

    Tue Jan 5 , 2021
    इसी महीने मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा Anushka Sharmaका जिम करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ट्रेड मिल पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved