img-fluid

दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री को बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूटा

November 08, 2023

जोहान्सबर्ग (johannesburg)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने दक्षिण अफ्रीका के एक केंद्रीय मंत्री के सिर पर बंदूक रखा और उन्हें लूट लिया। आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मियों को भी बेबस कर दिया सुनने पर यकीन नहीं हुआ न? लेकिन यह सच है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना जोहान्सबर्ग हाइवे की है। बता दें, मामला सोमवार का है लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ।

दक्षिण अफ्रीका पुलिस के अनुसार, केंद्रीय परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ जोहान्सबर्ग हाइवे से गुजर रहीं थीं। इस दौरान उनकी कार पंचर हो गई, जिस वजह से केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी गाड़ी को साइड में खड़ा कर पंचर बनाने लगे। इसी दौरान तीन बदमाश बंदूक लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों को देखते ही सुरक्षाकर्मी कुछ कर पाते इससे पहले बदमाशों ने ही सुरक्षा कर्मियों को बंदूक की नोंक पर जमीन पर उल्टा लिटा दिया। बदमाश यहीं नहीं थमे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिकुंगा पर भी बंदूक तान दी। आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर चिकुंगा से भी उनका निजी समान लूट लिया।

[relpsot]
पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मंत्री ने मंगलवार को संसदीय ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना से उन्हें आघात पहुंचा है। यह दर्दनाक, भयावह और डरावना अनुभव था। मुझे पुलिस को कॉल करने तक का समय नहीं मिल पाया। उन्होंने मेरे सिर पर बंदूक तान रखी थी।

Share:

  • भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पुर्तगाल के PM एंटोनियो कोस्टा ने दिया इस्तीफा

    Wed Nov 8 , 2023
    लिसबन (lisbon)। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा (Portuguese Prime Minister Antonio Costa) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की जांच के सिलसिले में पुर्तगाल की पुलिस ने मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर छापा मारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved