img-fluid

अच्छी बारिश की उम्मीद से बढ़ सकता है सोयाबीन और धान का रकबा

June 12, 2022

भोपाल। प्रदेश में किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। प्री-मानसून की बारिश होते ही किसान जुताई भी करने लगेंगे। इस बार मौसम विभाग ने अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में कृषि विभाग को उम्मीद है कि इस बार सोयाबीन का रकबा बढ़ सकता है। शुरुआत में यदि ज्यादा बारिश होती है तो उड़द का रकबा इससे कम हो सकता है और सोयाबीन का रकबा और भी बढ़ सकता है। दरअसल, शुरुआत में ही ज्यादा बारिश होने पर उड़द की फसल गलना शुरू हो जाती है, जबकि सोयाबीन की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होता। बीते वर्षों में कम बारिश होने के चलते सोयाबीन का रकबा लगातार घटा है।


खाद-बीज का इंतजाम कर चुके हैं किसान
खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसान गर्मी के सीजन में होने वाली खेतों की जुताई पहले ही कर चुके हैं। अब उन्हें बारिश होने का इंतजार है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि आधा इंच या इससे अधिक बारिश होने के बाद लोग खेतों में जुताई शुरू कर सकते हैं। हालांकि बोवनी के पहले उन्हें एक बार और खेत की जुताई करनी पड़ेगी। इसके साथ ही किसानों को खेती के लिए जरूरी अन्य तैयारियां भी शुरू कर देना चाहिए। ताकि बारिश होने और उसके बाद रुकने पर उन्हें अन्य तैयारियों के लिए अचानक से परेशान न होना पड़े।

Share:

  • प्रदेश में 1103 स्कूलों पर लटका ताला, 10 हजार बच्चे को नहीं मिला दाखिला

    Sun Jun 12 , 2022
    नए शिक्षा सत्र के लए 15 जून से शुरू की जाएगी प्रवेश प्रक्रिया भोपाल। कोरोना काल में आर्थिक रूप से कई निजी स्कूल बदहाल हो गए। यहां तक कि कई बंद हो गए। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक हजार से ज्यादा ऐसे निजी स्कूलों को चिन्हित किया है, जो किन्हीं कारणों से बंद हो गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved