
इंदौर, तेजकुमार सेन। आज सर्व पितृ अमावस्या की छुट्टी वाले दिन हाई कोर्ट की विशेष बेंच ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए 15 वर्षीया गैंग रेप पीड़िता को अबॉर्शन की अनुमति देने के मामले में फैसला सुरक्षित रखा है।
जस्टिस विवेक रूसिया की बेंच ने 2 दिन पहले इस मामले में पीड़िता को मेडिकल रिपोर्ट तलब की थी।
पीड़िता की ओर से याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता धर्मेंद्र गुर्जर, विकास यादव ने कोर्ट को बताया कि उसके सहपाठी व एक अन्य द्वारा किए गए रेप के चलते वह गर्भवती हुई है। उसे अबॉर्शन की अनुमति दी जाए। शासन की ओर से अधिवक्ता कमल तिवारी ने जानकारी दी की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उसे लगभग 27 सप्ताह का गर्भ है और उसकी हालत काफी कमजोर है. कोर्ट ने फिलहाल आदेश सुरक्षित रखा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved