img-fluid

तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 8 की मौत

October 18, 2026

संगरूर: पंजाब (Punjab) के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने मनरेगा के तहत सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय सड़क पर मनरेगा योजना के तहत करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया.

अचानक हुई इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे. हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की वास्तविक संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोगों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मौके पर राहत व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. फिलहाल, इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है. हालांकि, मृतकों की संख्या, घायलों की कुल संख्या और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

मामले में SP ने कही ये बात
संगरूर के एसपी पलविंदर सिंह चिम्मा ने बताया कि लहरागागा-जाखल रोड पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार गाड़ी ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया. अब तक पांच शव मिलने की जानकारी है. अस्पताल से भी कुछ लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, जिसकी पुष्टि की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी मृतकों और घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है. गांव के लोगों से भी अपील की गई है कि वे मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं. पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पलविंदर सिंह चिम्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. हादसे के समय मौके पर करीब 24-25 लोग काम कर रहे थे. यह भी जांच की जा रही है कि क्या कोई बाइक सवार भी दुर्घटना की चपेट में आया था. सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हादसे पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब के लहरागागा-जाखल रोड पर हुए हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा है कि लेहरा में हुई उस दुखद घटना से गहरा दुख पहुंचा है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने मनरेगा (MGNREGA) के 8 मजदूरों को कुचल दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए.

यह दिल तोड़ने वाली घटना है. ये सबसे गरीब मजदूर हैं जो अपनी आजीविका चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे.

Share:

  • आय से ज्यादा संपत्ति, करोड़ों का लेनदेन...बांग्लादेश के पूर्व एयर चीफ कतर में गिरफ्तार

    Sun Oct 18 , 2026
    नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व एयर चीफ शेख अब्दुल हन्नान को कतर में गिरफ्तार किया गया है. उन पर आय से ज्यादा संपत्ति जुटाने और बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का आरोप है. बांग्लादेश के एंटी-करप्शन कमीशन के मुताबिक, हन्नान के पास उनकी कमाई के ज्ञात स्रोतों से 3.28 करोड़ टका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved