नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के बीच जारी टैरिफ तनाव (Tariff Tension) की चर्चा दुनिया के सभी देशों में है। भारत के पड़ोसी देशों में भी यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर भारत इस मुसीबत से बाहर कैसे आएगा। इसी बीच श्रीलंका के सांसद हर्षा डी सिल्वा (Sri Lankan MP, Harsha de Silva) का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह संसद में खड़े होकर सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ इशारा करते हुए कह रहे हैं कि हमें भारत का मजाक उड़ाने की बजाय उसके साथ खड़े होना चाहिए। क्योंकि जब हम (श्रीलंका) संकट में थे, तो सबसे पहले भारत ने ही हमारी मदद की थी।
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के ऊपर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था। उसके बाद उन्होंने रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर टैरिफ को बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। भारत की तरफ से इस फैसले के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया। भारत ने रूसी सामान और ऊर्जा की खरीद के लिए अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों को आईना दिखाया और अपने लोगों की जरूरतों को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत अपने किसानों और लोगों की हितों की रक्षा के लिए कुछ भी करेगा। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी साफतौर पर भारत का पक्ष रखते हुए कहा था कि भारत किसी भी दबाव में नहीं झुकेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved