मुंबई (Mumbai)। शाहरुख खान (SRK) की फिल्म ”जवान” (Jawan) इस वक्त चर्चा में है। ”पठान” की सफलता के बाद फैंस उनकी फिल्म ”जवां” (javaan) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और दर्शकों को शाहरुख खान का अलग-अलग लुक काफी पसंद आया है। अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म ने प्रदर्शन से पहले ही अच्छी कमाई करनी शुरू कर दी है।”जवान” इस साल शाहरुख की दूसरी फिल्म है। जवान के बाद वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस साल रिलीज हुई ”पठान” शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है। इसके बाद अब सबकी नजरें शाहरुख की ”जवान” पर हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved