img-fluid

सलमान के बिग बॉस में होगी सितारों की एंट्री! एक्स वाइफ खोलेंगी राज तो ग्लैमरस हसीनाएं बढ़ाएंगी शो का पारा

September 04, 2026

नई दिल्ली । बिग बॉस (Bigg Boss)के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि देश का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Reality show Bigg Boss 20)जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। 6 सितंबर से शुरू होने वाले इस नए सीजन को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान शो(Salman Khan Show) की कमान संभालते नजर आएंगे और नए सीजन में ग्लैमर विवाद दोस्ती दुश्मनी और कई बड़े खुलासों का जबरदस्त तड़का देखने को मिल सकता है। मेकर्स इस बार तथास्तु-टू थीम के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं और प्रोमो के जरिए पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सीजन 20 में ट्विस्ट और टर्न्स की कोई कमी नहीं होगी।

शो के प्रीमियर से पहले कई नाम सामने आ चुके हैं जिनमें कुछ चेहरों को कन्फर्म बताया जा रहा है जबकि कई सितारों के नाम चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया स्टार गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर अर्शिफा खान कनिका मान पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी और सिंगर काजी तौकीर बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं रिया अहीर और लव गिल की एंट्री पर जनता का फैसला अहम भूमिका निभा सकता है।

माही विज की एंट्री को लेकर भी काफी चर्चा है क्योंकि वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रही हैं। उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है और अब फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह बिग बॉस के घर में अपनी पर्सनैलिटी और गेम प्लान से कितना असर छोड़ पाती हैं। दूसरी ओर काजी तौकीर की एंट्री दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया का बड़ा डोज हो सकती है। फेम गुरुकुल जीतने के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी और करीब दो दशक बाद किसी बड़े रियलिटी शो में उनकी वापसी दर्शकों का ध्यान खींच सकती है।

सबसे ज्यादा दिलचस्प चर्चा ईशा रिखी को लेकर है जिनका नाम रैपर बादशाह के साथ जुड़ने के बाद लगातार सुर्खियों में रहा है। दोनों के रिश्ते और अलगाव को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। ऐसे में अगर ईशा बिग बॉस के घर में पहुंचती हैं तो दर्शकों को उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने राज सुनने को मिल सकते हैं। वहीं कनिका मान अपने ग्लैमरस अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ शो में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार नजर आ सकती हैं।

सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ रखने वाली अर्शिफा खान भी इस सीजन का बड़ा नाम मानी जा रही हैं। बचपन से अभिनय की दुनिया में सक्रिय अर्शिफा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका डिजिटल प्रभाव बिग बॉस के घर में उनके लिए मजबूत साबित हो सकता है। वहीं गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर को रियलिटी शोज का अनुभव है और उनकी एंट्री घर के माहौल को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकती है।


  • इन नामों के अलावा आमिर खान के भाई फैसल खान शो में शामिल हो सकते हैं। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती बॉक्सर मैरी कॉम मौनी रॉय करण वाही नीति टेलर आम्रपाली दुबे गीता बसरा और पंचायत फेम आसिफ खान समेत कई सितारों के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि इन नामों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 के घर में कौन एंट्री करता है और कौन अपने गेम रिश्तों तथा बेबाक खुलासों से दर्शकों का दिल जीतते हुए शो का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनता है।

    Share:

  • ऋषि कपूर जयंती: बॉबी के रोमांटिक राजा से अग्निपथ के राउफ लाला तक यादगार रहे उनके ये दमदार किरदार

    Fri Sep 4 , 2026
    नई दिल्ली । दिवंगत अभिनेता (Actor) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जयंती (Birth Anniversary) 4 सितंबर को मनाई जाती है। 4 सितंबर 1952 को मुंबई (Mumbai) के चेंबूर में जन्मे ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में कई दशकों तक अपनी अलग पहचान बनाए रखी। शुरुआत में वे रोमांटिक (Romantic) और चॉकलेटी हीरो के रूप में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved