img-fluid

राज्य सरकार कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित – मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

September 10, 2026


बेंगलुरु । मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Chief Minister DK Shivakumar) ने कहा कि कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए (To fulfilling aspirations of the People of Karnataka) राज्य सरकार कृतसंकल्पित है (State Government is Committed) ।


  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के 100 दिन पूरे होने पर जारी बयान में सीएम शिवकुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और कर्नाटक के विकास को तेज करने के दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है। सीएम शिवकुमार ने कहा, “100 दिन, तो सिर्फ शुरुआत है।” उन्होंने आने वाले दिनों के लिए सरकार का विजन भी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस विकास, रोजगार, तकनीक, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कृषि और लोगों के जीवन स्तर में सुधार को प्राथमिकता देकर कर्नाटक को और ऊंचाइयों पर ले जाना होगा।

    उन्होंने लोगों से राज्य के विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया और कहा, “आइए हम सब मिलकर उस दिशा में आगे बढ़ें।” जनसमर्थन के महत्व का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ताकत लोगों के भरोसे में है और उनकी आकांक्षाएं ही सरकार के प्रयासों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उन्होंने कहा, “लोगों का भरोसा हमारी ताकत है। लोगों की आकांक्षाएं हमारा रास्ता हैं। कर्नाटक की प्रगति हमारा लक्ष्य है।”

    उन्होंने कहा कि सरकार एक मजबूत कर्नाटक बनाने और सभी क्षेत्रों में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी रखेगी। 100 दिन पूरे होने पर कर्नाटक सरकार ने ‘एक मजबूत कर्नाटक के लिए संकल्प’ और ‘शत पथ – प्रगति पथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) सदस्य सिद्दारमैया करेंगे। राज्य भर के कई प्रमुख नेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

    Share:

  • सफाईकर्मियों को हक, सम्मान और रोजगार की सुरक्षा चाहिए - पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा

    Thu Sep 10 , 2026
    चंडीगढ़ । पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा (Former Union Minister Kumari Sailja) ने कहा कि सफाईकर्मियों (Sanitation Workers) को हक, सम्मान और रोजगार की सुरक्षा चाहिए (Deserve Rights, Respect and Job Security) । उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी किसी से अपने पांव धुलवाना नहीं चाहते, वे चाहते हैं कि सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved