img-fluid

मोदी पर बयान, देश गुस्से में

December 17, 2022

बिलावल पर बवाल… देशभर में प्रदर्शन… साधु-संत भी सडक़ों पर उतरे

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto) द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर जहां देश में जबरदस्त गुस्सा है, वहीं भाजपा पाकिस्तान और बिलावल भुट्टो के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। जगह-जगह बिलावल भुट्टो के पुतले फूंके जा रहे हैं।

देर रात को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास (Pakistani Embassy) के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, साथ ही बिलावल भुट्टो के पुतले भी फूंके, वहीं देश के अन्य शहरों में भी भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान और बिलावल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। भाजपा ने कहा कि जिस तरह बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बोला है, उससे लगता है कि उसके नेता मानसिक रूप से बीमार हैं। उधर, दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा कई सामाजिक संगठनों और साधु-संतों ने पाक के खिलाफ प्रदर्शन किया।


भाजपा ने कहा -बचकाना विदेश मंत्री

भाजपा ने  पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को बचकाना विदेश मंत्री बताया। पार्टी के वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान ही दिवालिया नहीं हुआ, उसके नेता भी मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पाक पर निशाना साधा और कहा कि वे हमारे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे बयान नहीं दे सकते।

Share:

  • राजनाथ बोले- आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 1949 में चीन की GDP हम से कम थी

    Sat Dec 17 , 2022
    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 1949 में चीन की जीडीपी भारत से भी कम थी, फिर भी 1980 तक भारत विश्व की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वालों देशों में भी शामिल नहीं था। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। फेडरेशन ऑफ चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved