
जबलपुर। शहर व ग्रामीण इलाकों में बदमाश बेखौफ हो गये है, जिन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का। बीती रात एक ऐसा ही मामला भेड़ाघाट थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम सिहोदा रेलवे स्टेशन के समीप सामने आया। जहां एक तत्व ने मोटर साइकिल से जा रहे बर्दीधारी प्रधान आरक्षक को डंडा दिखाकर रोका और उससे शराब पीने के लिये पांच सौ रुपयों की मांग करने लगा। पुलिस कर्मी ने जब इंकार किया तो आरोपी ने डंडे से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी और दोबारा पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved