
इंदौर। इंदौर-नागदा (Indore-Nagda) 400 KV हाईटेंशन लाइन (High Tension Line) के टॉवर (Tower) पर एक महिला (Women) चढ़ गई। महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। महिला ने परिवार द्वारा पढ़ाई (Studies) जारी रखने पर लगाई गई रोक के विरोध में यह कदम उठाया था।
घटना मंगलवार सुबह ग्राम बौरसी (थाना नालधा, कुंडली क्षेत्र, हातोद के निकट) की है। यहां इंदौर-नागदा/इंद्रा सागर-नागदा डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के लोकेशन नंबर 71 पर सुबह महिला चढ़ गईं। सूचना मिलते ही MP ट्रांसको की इंदौर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कंपनी के सहायक अभियंता राजेंद्र कनोजे और रवींद्र पाटिल ने स्थिति का तकनीकी आकलन किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मियों और स्थानीय लोगों को सख्त सलाह दी कि कोई भी व्यक्ति टॉवर पर चढ़कर महिला को उतारने का प्रयास न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि टॉवर की थोड़ी ऊंचाई पर भी 400 KV लाइन का इंडक्शन जोन शुरू हो जाता है, जहां बिना सीधे संपर्क के भी विद्युत प्रभाव से जानलेवा खतरा हो सकता है।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने MP ट्रांसको की सलाह पर महिला को समझाया। पढ़ाई जारी रखने की सहमति मिलने के बाद महिला स्वयं सुरक्षित नीचे उतर आईं। महिला की पहचान ग्राम बौरसी निवासी अज्जू बाई (पति सोनू) के रूप में हुई है। विवाह के बाद भी वे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थीं, लेकिन परिवार की असहमति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved