img-fluid

मैदान पर तूफान, दिल में मातम: ईशान किशन की वीरता ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनाया

March 09, 2026

 

नई दिल्ली।टी20 वर्ल्ड कप 2026(T20 World Cup 2026) के फाइनल में ईशान किशन(Ishan Kishan) ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसे देखकर हर क्रिकेट प्रेमी दंग रह गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में(final against New Zealand,) ईशान(Ishan gave Team India) ने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन ठोककर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दी, लेकिन इस तूफानी(stormy innings) पारी के पीछे छिपा दर्द(guessed the pain hidden) किसी को अंदाजा नहीं था।

दरअसल, फाइनल से ठीक 24 घंटे पहले ईशान की कजिन बहन और उनके पति एक सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके थे। हादसे की खबर मिलने के बाद ईशान के पिता प्रणव पांडे भी अहमदाबाद नहीं पहुंच सके और तुरंत सिलीगुड़ी रवाना हो गए। इस गहरे व्यक्तिगत दुख के बावजूद ईशान ने देश की उम्मीद और टीम इंडिया का नाम सबसे ऊपर रखा।

मैच के दौरान ईशान ने सिर्फ बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि फील्डिंग में 3 शानदार कैच भी लपके। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे, और उन्होंने टीम को 255 रन तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया। पूरे एडिशन में ईशान ने 9 मैच खेलकर 317 रन बनाए, 33 चौके और 18 छक्के लगाए, 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से शानदार प्रदर्शन किया।

मैच के बाद इमोशनल होते हुए ईशान ने कहा, “गेम से पहले मैंने अपनी कजिन बहन को खो दिया। यह जीत उसके नाम डेडिकेट करता हूं। हार्दिक भाई ने कहा कि टीम को आगे रखो और मैं वही किया।” साथ ही उन्होंने इस जीत को विमेंस डे के अवसर पर और भी खास बताया।


  • ईशान की वीरता और आत्म-त्याग को देखते हुए पूरा देश उनके जज्बे और पेशेवर रवैये को सलाम कर रहा है। एक ओर जहां घर में मातम छाया था, वहीं मैदान पर ईशान ने तूफानी अंदाज में भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप दिलाकर इतिहास रच दिया।

    Share:

  • माफी के बाद ईरानी राष्ट्रपति बोले- दुश्मनों ने दबाव बढ़ाया तो जवाब और सख्त होगा

    Mon Mar 9 , 2026
    तेहरान। खाड़ी देशों पर हमलों (Gulf Countries) के बाद माफी मांगने वाले बयान को लेकर उठे विवाद के बीच मसूद पेजशिकयान (Masoud Pejshikyan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के राष्ट्रपति (President of Iran) ने कहा कि उनके बयान को दुश्मन देशों ने गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved