img-fluid

मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ की जाएगी कठोर कार्रवाई – मुख्यमंत्री मोहन यादव

September 11, 2026


भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ (Against those involved in Drug Trade in Madhya Pradesh) कठोर कार्रवाई की जाएगी (Strict Action will be Taken) ।


  • दरअसल पिछले दिनों सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक तरफ इस कांड से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए तो दूसरी तरफ गिरफ्तारियां का दौर जारी है, वही इस कारोबार से जुड़े लोगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है।

    मुख्यमंत्री यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सागर की घटना और कानून-व्यवस्था को लेकर हमने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए  हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने गुरुवार को घटना से जुड़े लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से 30 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद सागर पहुंचे थे और उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की थी। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना था, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया था। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश और न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। इस मामले में आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है और प्रशासनिक अधिकारियों को हटाया भी गया है।

    Share:

  • PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट की 2000 साल पुरानी ये किताब, तमिल संस्कृति से जुड़ा है ग्रंथ

    Fri Sep 11 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को महान तमिल कवि और दार्शनिक संत तिरुवल्लुवर द्वारा रचित प्राचीन ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved