
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. शांगला जिले में हुए इस हमले में पांच चीनी नागरिकों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. यह आत्मघाती हमला चीनी नागरिकों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के शांगला की बिशाम तहसील में विस्फोटक से भरे एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी जिसके बाद बड़ा विस्फोट हो गया.
घटना की जो तस्वीर सामने आई है उसमें आप देख भी सकते हैं कि विस्फोट के बाद एक वाहन खाई में गिरा हुआ नजर आ रहा है. विस्फोट की वजह से उसमें आग लगी हुई है. बताया जा रहा है कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया उसमें कई चीनी नागरिक सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एन्य नागरिक की भी मौत हुई है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved