
मुंबई। सुनील ने खुलासा किया कि उनके बेटे मोहन ने उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Nights With Kapil) में गुत्थी का रोल प्ले नहीं करने को कहा. क्योंकि उनके दोस्त ने उन्हें इस चीज को लेकर बुली करते थे कि उनके पिता (Sunil Grover ) एक महिला की भूमिका निभाते हैं.
कॉमेडियन (comedian) सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया. अब वे एक्टिंग (acting) में किस्मत आजमा रहे हैं. सुनील गब्बर इज बैक, भारत, सनफ्लावर जैसे प्रोजेक्ट्स (Projects) में काम कर चुके हैं. द कपिल शर्मा शो में उनका गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी (Dr. Gulati) का रोल तो जबरदस्त हिट हुआ था. इस से वो घर-घर में पहचाने जाने लगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील के बेटे को उनका गुत्थी का रोल करना पसंद नहीं था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved