img-fluid

द इम्मोर्टल अश्वत्थामा का हिस्सा बनने से चूके सुनील शेट्टी, विकी कौशल भी थे अहम रोल में…

February 07, 2026

नई दिल्ली । आदित्य धर (Aditya Dhar)की सुपरहिट फिल्म धुरंधर (blockbuster filmDhurandhar )इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। थिएटर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई (record-breaking earnings)करने के बाद फिल्म ने ओटीटी (OTT)पर भी धमाल मचा दिया है। अब जब धुरंधर 2(Dhurandhar 2) का टीजर सामने आ चुका है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है तो इसी बीच अभिनेता सुनील शेट्टी(actor Sunil Shetty) का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वह आदित्य धर की एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे जो बाद में बंद हो गई।
सुनील शेट्टी ने हाल ही में लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में बताया कि आदित्य धर की फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में वह अहम भूमिका निभाने वाले थे। इस फिल्म में विकी कौशल लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि बजट और मार्केट बिहेवियर को देखते हुए आदित्य धर ने इस प्रोजेक्ट को रोकने का फैसला किया। सुनील शेट्टी ने कहा कि जब उन्होंने धुरंधर देखी तो उन्हें इस बात का अफसोस हुआ कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।

सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि धुरंधर जैसी फिल्म का हिस्सा बनना किसी भी अभिनेता के लिए गर्व की बात होती। उन्होंने माना कि आदित्य धर की सोच और उनकी फिल्म मेकिंग आज के दौर के दर्शकों से गहराई से जुड़ती है। धुरंधर की कहानी और ट्रीटमेंट ने उन्हें बेहद प्रभावित किया।

इसी इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने धुरंधर में कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि दर्शकों को अक्षय खन्ना का किरदार बेहद प्रभावशाली लगा लेकिन उनके हिसाब से रणवीर सिंह का प्रदर्शन उससे भी बेहतर था। सुनील शेट्टी ने कहा कि अक्षय खन्ना के किरदार को बैकग्राउंड म्यूजिक और प्रस्तुति ने और मजबूत बना दिया जबकि रणवीर सिंह बिना किसी अतिरिक्त सहारे के स्क्रीन पर चमकते नजर आए।

आदित्य धर की तारीफ करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि आज के समय में जब दर्शकों का अटेंशन स्पैन कम होता जा रहा है तब भी आदित्य ने लगभग तीन घंटे चालीस मिनट की फिल्म बनाई और दर्शकों को बांधे रखा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोग लंबे समय तक कंटेंट देखने के आदी हो गए हैं और आदित्य ने इसी बात को समझते हुए बड़े पर्दे पर वेब सीरीज जैसा अनुभव देने की कोशिश की।


  •  

    सुनील शेट्टी के मुताबिक यह एक निर्देशक का आत्मविश्वास होता है कि वह दर्शकों को इतने लंबे समय तक सीट से बांध कर रख सके। आदित्य धर का विजन और उनकी सोच उन्हें आज के दौर के सबसे दिलचस्प फिल्ममेकर्स में शामिल करती है। धुरंधर की सफलता और धुरंधर 2 को लेकर बढ़ता उत्साह इस बात का सबूत है कि दर्शकों ने उनकी सोच को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है।

    Share:

  • अमेरिका की धमकी के बीच ग्रीनलैंड पर कनाडा और फ्रांस का बड़ा कदम, ट्रंप को झटका

    Sat Feb 7 , 2026
    नुक। कनाडा और फ्रांस ने ग्रीनलैंड की राजधानी नुक में शुक्रवार को अपने कांसुलेट (वाणिज्य दूतावास) खोल दिए हैं। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को “अधिग्रहण” करने की धमकियों के बीच डेनमार्क और ग्रीनलैंड के समर्थन में देखा जा रहा है। दोनों देशों की यह कार्रवाई नाटो सहयोगी डेनमार्क के प्रति एकजुटता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved