img-fluid

Karan Johar के चैट शो में सनी और बॉबी ने कई राज खोले

November 03, 2023

मुंबई (Mumbai)। अभी कुछ दिन पहले ही करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन शुरू हुआ है। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) नजर आए। अब दूसरे पार्ट में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए हैं। इसी बीच करण के चैट शो में सनी और बॉबी ने कई राज खोले हैं। दोनों ने करियर और निजी मसलों पर दिल खोलकर बातें कीं।



इसी बीच सनी ने शो के कई एक्टर्स को लेकर बयान दिया है। रैपिड फायर राउंड के दौरान सनी ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार के बीच एक अच्छी और एक बुरी खूबी शेयर की। शाहरुख के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, ”शाहरुख खान मेहनती हैं, लेकिन उन्होंने कलाकार की पहचान को एक वस्तु बना दिया है।” अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, “मुझे अक्षय का अनुशासन पसंद है लेकिन हर साल इतनी सारी फिल्में करना सही नहीं है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


इतना ही नहीं, सनी ने सलमान खान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। सनी ने कहा, “सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है। सलमान अक्सर मुझे अपने घर पर पार्टियों में बुलाते थे, लेकिन मैं नहीं जा सका। वह ‘गदर-2’ की सफलता के बाद आयोजित एक पार्टी में मेरे निमंत्रण पर आये थे।”

Share:

  • Diwali 2023: दीपावली पर इस तरह करें घर की सजावट, बरस जाएगी महालक्ष्मी की कृपा

    Fri Nov 3 , 2023
    उज्‍जैन (Ujjain)। इस वर्ष प्रकाश का पर्व दीपावली का त्योहार (Diwali 2023) 12 नवंबर यानी रविवार के दिन पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार यानी रोशनी का त्योहार, खुशियों का त्योहार। यही कारण है कि लंबे समय से दीपावली का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है। पंचांग के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved