img-fluid

सनी देओल और आमिर खान की ‘लाहौर 1947’ का नाम बदला

March 08, 2026

डेस्क: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘लाहौर 1947’ लंबे वक्त से उतार चढ़ाव का सामना कर रही है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. पिछले साल जब इसकी रिलीज़ की सुगबुगाहट थी, तब भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते ये ठंडे बस्ते में चली गई थी. अब मेकर्स ने फिल्म के नाम को ही बदल दिया है. हाल ही में बताया गया था कि मेकर्स नहीं चाहते कि पिक्चर के नाम में ‘लाहौर’ रहे, ऐसे में बड़ा फैसला लेते हुए इसका नाम ही बदल दिया गया है. नाम बदलने का फैसला पिछले हफ्ते लिया गया है.

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ अब ‘बटवारा 1947’ कहलाएगी. विकी लालवानी ने फिल्म के इस नए टाइटल की जानकारी दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये दावा किया है. ये पिक्चर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.


  • फिल्म में सनी देओल के अलावा आमिर खान भी दिखाई देंगे. कहा जा रहा है कि आमिर एक एक्सटेंडेड कैमियो करते दिखाई देंगे. यही नहीं फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार भी नज़र आएंगे. बता दें कि ये फिल्म असगर वजाहत के प्ले ‘जिस लाहौर नई वेख्या ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है.

    सनी देओल और आमिर खान की इस फिल्म की कहानी 1947 के बटवारे के दौर की दास्तान कहेगी. फिल्म एक बूढ़ी हिंदू महिला माई के इर्द गिर्द घूमेगी, जो बटवारे के बाद लाहौर में ही रहती है. पहले गोविंद निहलानी ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, लेकिन निर्देशक राजकुमार संतोषी को इसकी कहानी बहुत पसंद आई और उन्होंने उनसे राइट्स ले लिए थे. कई साल पहले से ही राजकुमार संतोषी इस फिल्म में सनी देओल को ही लेना चाहते थे. फिर जब आमिर को इसकी कहानी सुनाई गई तो उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला लिया. अब ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ होने जा रही है.

    Share:

  • 'अंतरराष्ट्रीय कानून लगभग खत्म', पश्चिम एशिया में संघर्ष पर रूस की दो टूक

    Sun Mar 8 , 2026
    मॉस्को। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब नौवें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved