img-fluid

डायरेक्टर की सनी देओल ने कर दी थी पिटाई, डर गए थे अभिनव कश्यप

September 19, 2025

मुंबई। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के भाई अभिनव कश्यप सलमान खान (Salman khan) और उनके परिवार पर कई इंटरव्यूज में गुस्सा निकाल चुके हैं। वह दबंग के डायरेक्टर थे। इस दौरान ही सलमान खान से उनकी अनबन हुई। अब एक और इंटरव्यू में अभिनव ने दबंग फिल्म की कास्टिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान के पिता के रोल में धर्मेंद्र को कास्ट करने में डर लग रहा था क्योंकि सनी देओल एक बार कांति शाह को पीट चुके थे। कांति ने गुंडा फिल्म में धर्मेंद्र का एक गंदा सीन डाला था।

धर्मेंद्र को लेने में डर रहे थे अभिनव
उन्होंने बताया कि दबंग फिल्म बनानी शुरू की तो पहले तो सब सहमति से हो रहा था। अभिनव ने ओमपुरी और अनुपम खेर को कास्ट कर लिया। धर्मेंद्र के साथ बाद नहीं बनी तो विनोद खन्ना को लिया। धर्मेंद्र को कास्ट क्यों नहीं कर पाए, ये याद करते हुए अभिनव ने बताया, ‘मैं उनसे मिला और उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा, बेटा मुझे तब ही लेना जब रोल दमदार हो, वरना मत लो। उस वक्त चर्चा था कि सनी देओल ने कांती शाह को मारा है क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र से गंदा सीन करवाया था। मैं डर गया।’



सोनू से इनसिक्योर थे सलमान

अभिनव बताते हैं कि सलमान ने सलाह दी थी कि विनोद खन्ना को लिया जाए। डिंपल कपाड़िया की कास्टिंग भी वैसे ही हुई थी। सोहेल सबसे पैसों की बात करते थे। अभिनव बोले कि कास्टिंग में सिर्फ सोनू सूद को लेने में उन्होंने जोर लगाया था लेकिन सोनू की फिजीक से सलमान इनसिक्योर हो गए।

नहीं पता था सोनाक्षी हैं हिरोइन

अभिनव ने इसी इंटरव्यू में सलमान के परिवार को गुंडा और सलमान को गुंडे-मवाली वाली इमेज का बताया। उन्होंने बताया कि अरबाज उनको फिल्म के लिए लाए थे। 10 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट दिया लेकिन डिसीजन मेकिंग में उनका कोई रोल नहीं था। उन्हें ये तक नहीं पता था कि फिल्म की फीमेल लीड सोनाक्षी सिन्हा हैं।

क्या था गुंडा फिल्म का विवाद

कांति शाह की फिल्म गुंडा काफी विवादित फिल्म है। इसमें उन्होंने धर्मेंद्र को एक नेकेड महिला के साथ घिनौनी हरकत करते दिखाया है। यह सीन धर्मेंद्र ने किया नहीं बल्कि कांति शाह ने एडिट करके क्रिएट किया था। सनी देओल ने कांति शाह को फिल्म के बहाने अपने ऑफिस बुलाया। रिपोर्ट्स थीं कि गुस्से में कांति शाह की पिटाई भी की थी।

Share:

  • उत्तराखंड: चमोली में प्राकृतिक आपदा के 18 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स, पत्नी-बेटे की तलाश जारी..

    Fri Sep 19 , 2025
    चमोली। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले (Chamoli district) के नंदानगर क्षेत्र (Nandanagar area) में आई प्राकृतिक आपदा (Natural disaster) कुंतरी फाली, सैंती और धुर्मा में कभी न भूलने वाले जख्म दे गई। इन गांवों में चारों तरफ चीख पुकार मची है। लोग अपनों की तलाश में बदहवास भटक रहे हैं। जिंदगी की जद्दोजहद के बीच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved