img-fluid

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बने सूर्यकुमार यादव, जानें विराट कितने पीछे; पर्पल कैप किसके पास?

May 02, 2025

नई दिल्‍ली । राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) वर्सेस मुंबई इंडियंस(mumbai indians) आईपीएल 2025(ipl 2025) के 50वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप(Orange Cap) और पर्पल कैप(Purple Cap) की लिस्ट में काफी बदलाव(many changes) देखने को मिले हैं। MI के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने RR के खिलाफ 23 गेंदों पर 4 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 48* रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ उनके नाम IPL 2025 के 11 मैचों में सबसे अधिक 475 रन हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप की लिस्ट में अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड का राज है।


  • बात IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो सूर्यकुमार यादव के अलावा टॉप-5 में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल भी है। जायस्वाल के पास इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी पोजिशन को मजबूत करने का मौका था, मगर वह चूक गए। मुंबई के खिलाफ उन्होंने मात्र 13 रन बनाए।

    टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल के अलावा साई सुदर्शन, विराट कोहली और जोस बटलर हैं।

    IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

    प्लेयर मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
    सूर्यकुमार यादव 11 475 67.86 172.73 46 26
    साई सुदर्शन 9 456 50.67 150 46 16
    विराट कोहली 10 443 63.29 138.87 39 13
    यशस्वी जयसवाल 11 439 43.9 154.04 41 24
    जोस बटलर 9 406 81.2 168.46 43 17
    निकोलस पूरन 10 404 44.89 203.02 33 34
    शुभमन गिल 9 389 48.62 156.22 38 13
    मिशेल मार्श 9 378 42 158.82 36 20
    केएल राहुल 9 371 53 146.06 29 16
    श्रेयस अय्यर 10 360 51.43 180.9 23 25
    प्रभसिमरन सिंह 10 346 34.6 165.55 39 17
    प्रियांश आर्य 10 346 34.6 196.59 37 22
    एडेन मार्कराम 10 335 33.5 147.58 30 15
    रयान रिकेलटन 11 334 33.4 153.92 42 15
    अजिंक्य रहाणे 10 297 37.12 149.25 28 16

    वहीं बात पर्पल कैप की करें तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 3 शिकार किए, इस सीजन इसी के साथ उनके नाम अब कुल 16 विकेट हो गए हैं। बोल्ट लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

    टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में जोश हेजलवुड और ट्रेंट बोल्ट के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा नूर अहमद और खलील अहमद हैं।

    IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

    प्लेयर मैच विकेट औसत
    जोश हेज़लवुड 10 18 17.28
    प्रसीद कृष्ण 9 17 16.06
    ट्रेंट बोल्ट 11 16 21
    नूर अहमद 10 15 19.2
    खलील अहमद 10 14 22.57
    मिचेल स्टार्क 10 14 26.14
    वरुण चक्रवर्ती 10 13 21.46
    अर्शदीप सिंह 10 13 21.15
    क्रुणाल पंड्या 10 13 21.23
    हार्दिक पंड्या 10 13 18.38
    हर्षल पटेल 8 13 18.77
    युजवेंद्र चहल 10 13 21.08
    कुलदीप यादव 10 12 21.92
    भुवनेश्‍वर कुमार 9 12 23.67
    रविश्रीनिवासन साई किशोर 9 12 17.67

    Share:

  • ई-रिक्शा की सुरक्षा को लेकर काम कर रही सरकार, बनाए जाएंगे सख्त नियम

    Fri May 2 , 2025
    नई दिल्ली। सड़कों पर दौड़ते ई-रिक्शा (e Rickshaws) की सुरक्षा को लेकर सरकार काम कर रही है। अब ई-रिक्शा (e Rickshaws) के लिए सख्त नियम (Strict Rules) बनाने जा रही है। लेड एसिड बैटरी वाले ई-रिक्शा (E-rickshaws with lead acid batteries) और ई-कार्ट पर पाबंदी के बावजूद कई जगह इनकी बिक्री जारी है। ये बैटरियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved