मनोरंजन

Sushant Singh Suicide Case:भंसाली और आदित्य चोपड़ा के बयान में अंतर


मुम्बई। सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में शनिवार को यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा का लगभग सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 12 बजे तक वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज किया गया। सुशांत सिंह केस की जांच बांद्रा पुलिस कर रही, इस बारे में बातचीत करने के लिए उन्हें वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बयान में काफी अंतर पाया गया है। संजय लीला भंसाली ने पुलिस को बयान देते हुए कहा था की वो सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म बाजीराव मस्तानी में लेना चाहते थे पर उस समय सुशांत का यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। भंसाली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यशराज फिल्म्स से बात की थी, क्या सुशांत को वो अपनी फिल्म के लिए ले सकते है पर बात आगे बन नहीं पाई।
हालांकी, आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को कहा की, संजय लीला भंसाली ने यशराज फिल्म्स से बात नही की थी कि क्या सुशांत को बाजीराव मस्तानी में कास्ट करना चाहते है। आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को बताया की, जब सुशांत यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट होते हुए एमएस धोनी फिल्म कर सकते हैं तो क्या बाजीराव मस्तानी नहीं कर सकते थे? इस बारे में कोई भी यशराज फिल्म्स के पास नहीं आया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने बताया की फिल्म रामलीला के दौरान संजय लीला भंसाली का आरोप है कि यशराज फिल्म्स ने कॉन्ट्रैक्ट के चलते सुशांत को फ़िल्म नहीं करने दिया जबकि यह निराधार है क्योंकि फिल्म के लिए रणवीर सिंह को इजाजत दी गई, जबकि वो भी यशराज के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर थे। चोपड़ा ने बताया, रणवीर ने फिल्म रामलीला साल अप्रैल 2012 में साइन की थी जबकि यशराज के साथ सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट साल 2012 के नवंबर में शुरू हुआ। भंसाली के साथ फिल्म ना करने देने के लिए यशराज फिल्म्स ने इजाजत नहीं दी यह सवाल नहीं उठता।
आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स द्वारा साल 2012 से लेकर 2015 के बीच में फिल्म ‘पानी’ बनाए जाने की तैयारी की गई थी लेकिन बाद में नहीं बनी फिल्म, इसकी डिटेल के लिए आदित्य का बयान दर्ज हुआ। एक साल पहले आदित्य चोपड़ा के साथ रिया चक्रवर्ती ने यूरोप टूर किया था। पिछले साल यूरोप में हुई ऐड की शूटिंग के लिए सुशांत सिंह की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती यूरोप टूर पर गयी थीं। उस वक्त फ्लाइट टिकट, होटल, ऐड शूट खर्च को छोड़कर बाकी का सारा खर्च सुशांत सिंह ने ही किया था। यूरोप में टूर के दौरान रिया ने जो भी शॉपिंग की उसके लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने पिछले 11 महीने में सुशांत सिंह के एकाउंट से काफी रकम खुद के लिए खर्च की है। ये रकम कितनी है, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

Share:

Next Post

वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक उन्नति के बाद भी हमें घुटनों पर ले आया कोरोनाःगुटेरेस

Sun Jul 19 , 2020
एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि दुनिया एक “ब्रेकिंग पॉइंट” पर संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कहा कि वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक उन्नति के बाद भी माइक्रोस्कोपिक कोरोना वायरस हमें घुटनों पर ले आया है। उन्होंने कहा कि हमें अब तक नहीं पता कि आखिर इससे कैसे निपटा जाए। इसका इलाज किया जाए […]