img-fluid

अब सुशांत आत्महत्या मामले की जांच आईपीएस अधिकारी के जिम्मे

August 03, 2020

पटना । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी करेंगे। इसके लिए पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी को बिहार सरकार ने मुंबई भेजा है। बिहार सरकार का मानना है कि इससे जांच में और तेजी आएगी। मुंबई रवाना होने से पहले विनय तिवारी ने कहा कि वह इस मामले की अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। अभी अधिक कुछ बता नहीं सकते। पहले से ही मुंबई में एसआईटी की टीम जांच कर रही है। अबतक वहां कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं। उसमें रिया से पूछताछ जरूरी हो गई है। वहीं बिहार पुलिस रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है। बिहार पुलिस ने कई दिनों से मुंबई पुलिस के सहयोग नहीं करने के बाद भी इस केस में कई लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा कई अहम भी सबूत जुटाए गए हैं।

मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रही रिया
बताया जा रहा है कि फरार रिया चक्रवर्ती किसी से मोबाइल पर बात नहीं कर रही है। उसको डर है कि कहीं बिहार पुलिस उसके लोकेशन पर पहुंच जाएगी और उसको गिरफ्तार किया जा सकता है। कई दिनों के बाद अपना एक वीडियो जारी करके वह लापता हो गई है। बिहार पुलिस रिया के कई ठिकानों पर गई, लेकिन वह फरार मिली। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया, उसके पिता, मां, भाई समेत कुल आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिया पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का भी आरोप है। इसके अलावा सुशांत का मोबाइल, लैपटॉप भी वह अपने पास रखे हुए है।

Share:

  • सोमवार का राशिफल

    Mon Aug 3 , 2020
    युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, सोमवार, 03 अगस्त 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved