img-fluid

सुषमा स्वराज के कार्य दशकों तक देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 14, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि सुषमा स्वराज के कार्य (Sushma Swaraj’s work) दशकों तक देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे (Will continue to Inspire the Countrymen for decades to come) । पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित सुषमा स्वराज की जयंती पर श्रद्धांजलि दी ।


  • गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संगठन से सरकार तक जनकल्याण को अपने जीवन का ध्येय बनाने वाली सुषमा स्वराज राष्ट्रहित के विषयों पर निर्भीकता के लिए जानी जाती थी। देश, संस्कृति, भाषा, विदेश नीति व नारी सशक्तीकरण के उनके कार्य दशकों तक देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। सुषमा को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए लिखा, “ओजस्वी वाणी की धनी, संवेदनशीलता और सेवा की सजीव प्रतीक आदरणीया सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनकी स्मृति, उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

    लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सुषमा स्वराज को अद्भुत वक्ता और कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। ओम बिरला ने लिखा, “सार्वजनिक जीवन में उन्होंने दृढ़ संकल्प और मानवीय संवेदना का अनुपम संतुलन प्रस्तुत किया। विदेश मंत्री के रूप में वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए उन्होंने संकट की हर घड़ी में भारतीयों के प्रति आत्मीयता और तत्परता का परिचय दिया। राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन आज भी लोकसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरक आदर्श के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करता है।”

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “भारतीय राजनीति के क्षितिज पर अपनी विद्वत्ता, शालीनता और ओजस्विता की अमिट छाप छोड़ने वाली, ‘पद्म विभूषण’ सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन भारतीय राजनीति में शुचिता, सामर्थ्य और संवेदना की ऐसी त्रिवेणी थी, जिसने सत्ता को ‘सेवा’ के उच्चतम प्रतिमानों पर प्रतिष्ठित किया।”

    Share:

  • मेरे जीवन में सुषमा स्वराज का महत्वपूर्ण स्थान था और हमेशा रहेगा - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि मेरे जीवन में सुषमा स्वराज का महत्वपूर्ण स्थान था (Sushma Swaraj had an important place in My Life) और हमेशा रहेगा (Will always Remain So) । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्होंने यह बात कही । […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved