मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने एक खुशखबरी दी है। जनवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmed) से शादी करने वाली स्वरा को एक नए मेहमान से प्यार हो गया है। स्वरा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को यह खुश खबरी दी है।
बता दे कि स्वरा और फहद अहमद ने जनवरी के महीने में कोर्ट मैरिज की थी। एक महीने बाद स्वरा ने फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। उसके बाद फरवरी के महीने में स्वरा और अहमद ने पारंपरिक तरीके से शादी की। अब ये जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved