मुंबई (Mumbai)| अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने सपा नेता फहद अहमद (Fahad Ahmed) से कोर्ट मैरिज की है। स्वरा की शादी की चर्चा जारी है, स्वरा ने अपने बेडरूम में फूलों से सजे बेड की तस्वीरें शेयर की हैं।
स्वरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर कर हनीमून के लिए सजाए गए बेडरूम की झलक दिखाई है। स्वरा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में बेड को खूबसूरती से फूलों से सजाया गया है।
स्वरा और फहाद ने 16 फरवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मुंबई में शादी की थी। स्वरा और फहाद की मुलाकात दिल्ली के शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान हुई थी। उसके बाद कई महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved