
उज्जैन। महाकाल के आसपास पवित्र माहौल दिखना चाहिए ऐसी माँग मुख्यमंत्री से की है। कल 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसके लिए पूरा शहर सजाया जा चुका है। महाकाल लोक के बिल्कुल करीब मांस का बहुत बड़ा उद्योग संचालित हो रहा है, जहां कई घरों में जानवरों को काटकर मांस का विक्रय किया जाता है। स्वर्णिम भारत मंच के संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने कल शाम उज्जैन आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की कि उज्जैन पवित्र नगरी घोषित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद महाकाल क्षेत्र में मांस खुले रूप से बिक रहा है यह विक्रय तत्काल बंद कराया। उन्होंने कहा कि पवित्र नगरी से कत्लखानों व मांस मदिरा की दूकानों को हटाने के लिये ब्रह्मलीन संत प्रतीराम रामस्नेही ने पवित्र नगरी घोषित कराने की मांग को लेकर अपने प्राण त्याग दिए परन्तु सरकार ने उनके बलिदान को याद नहीं रखा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved