img-fluid

लॉकर में गहने-पैसे की जगह रखा जा रहा हजारों इंसानों का मल, जानिए क्‍यों नमूने इकट्ठा कर रहे वैज्ञानिक ?

July 02, 2025

नई दिल्‍ली । आपने अक्सर लोगों को लॉकरों (Lockers) में सोना-चांदी, गहने-जवाहरात, हीरे-मोती और नोटों की गाड़ियों को जमा करते देखा होगा। लेकिन क्या हो जब आपको यह पता लगे इन्हीं लॉकरों में कुछ लोग इंसानी मल (human feces) इकट्ठा कर रहे हैं। जी हां स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) में वैज्ञानिकों की एक टीम इंसानी मल के हजारों नमूने इकट्ठा कर रही है। यहां फ्रिज किए हुए मल को एक खास जगह पर रखा गया है जिसे ‘डूम्सडे वॉल्ट’ का नाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक यहां अब तक 1,000 से ज्यादा नमूने इकट्ठा हो गए हैं। वैज्ञानिकों ने -80 डिग्री सेल्सियस पर 1,200 से अधिक मल के नमूनों को फ्रिज किया है। वैज्ञानिकों की टीम ने पिछले सात सालों में बेनिन, ब्राजील, इथियोपिया, घाना, लाओस, थाईलैंड जैसी जगहों से मल के नमूने इकट्ठा किए हैं।

शोधकर्ताओं ने 2029 तक 10 हजार सैंपल इकट्ठा करने की योजना बनाई है। इस वॉल्ट के लिए एक स्थायी जगह खोजने की योजना भी बनाई जा रही है। इन नमूनों को स्विट्जरलैंड या कनाडा जैसे ठंडे देशों में संरक्षित कर भविष्य के लिए संरक्षित करने की योजना है।


क्यों इकट्ठा किया जा रहा है इंसानी मल?
इस नमूनों को माइक्रोबायोटा वॉल्ट में रखा जा रहा है। नेचर कम्युनिकेशंस मैग्जीन में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक मानव मल में अरबों सूक्ष्मजीव होते हैं और वैज्ञानिक उन्हें संरक्षित करना चाहते हैं। इसका मकसद यह है कि आने वाली पीढ़ियां इलाज या स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए इन जीवों की मदद ले सके। इसका दीर्घकालिक लक्ष्य मनुष्यों, जानवरों, पौधों और प्रकृति से सूक्ष्मजीवों की प्रतियां बनाना है। इससे भविष्य के शोधकर्ताओं को बीमारियों का अध्ययन करने और नए चिकित्सा उपचार विकसित करने में मदद मिल सकती है।

क्यों पड़ी जरूरत?
दरअसल दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि दुनिया में सूक्ष्मजीवों की विविधता खतरे में है। इंडस्ट्रियल फॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन, एंटीबायोटिक्स और यहां तक कि आधुनिक खान-पान माइक्रोबायोम की विविधता को कम कर रही हैं। हालांकि यह निश्चित नहीं है कि जमे हुए सूक्ष्मजीव क्षतिग्रस्त माइक्रोबायोम को पूरी तरह से वापस ला सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भविष्य की तकनीक इसे संभव बना देगी।

Share:

  • शेयर बाजार : सेसेंक्स में 200 पाइंट की उछाल, 84000 के करीब पहुंचा

    Wed Jul 2 , 2025
    नई दिल्ली. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचें का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) ओपन होने के साथ ही करीब 200 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया और 84000 के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved