
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्रातंर्गत रामपुर मांडवा बस्ती में सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसकों लेकर एक आरोपी ने एक मॉ-बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिये मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।पुलिस ने बताया कि रामपुर मांडवा बस्ती केपी सी-1 ब्लॉक में रहने वाली 59 वर्षीय गीता बैरागी बीती शाम सार्वजनिक नल से पानी भरने गई थी।
जहां पर अशोक झारिया नामक युवक अपनी बहन दिव्या के साथ पहुंचा और पानी भरने को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी बीच गीताबाई का लड़का संदीप बैरागी भी पहुंच गया, जिसने भी अपनी आपत्ति दर्ज करायी। इसी बीच अशोक ने नल तोडऩे का प्रयास शुरु कर दिया। मॉ-बेटे ने जब उसका विरोध किया तो अशोक ने तलवार से दोनों पर हमला कर दिया। जिससे गीता व उसके बेटे संदीप को चोटे आ गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved