
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने नामीबिया (Namibia) को 102 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 97 रन ही सिमट गई.
पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, शादाब खान ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नवाज और सलमान मिर्जा को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे.
टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली. साहिबजादा ने 58 गेंदों पर 100 रन नाबाद बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके साथ शादाब खान भी नाबाद रहे और 22 गेंदों में 36 रन बनाए. इनके अलावा, कप्तान सलमान आगा 23 गेंदों पर 38 रन जोड़े, जबकि सैम अयूब ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए. वहीं, नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने दो विकेट चटकाए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट लिया.
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
नामीबिया की प्लेइंग XI
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved