img-fluid

T20 World Cup Live Score: भारत को चौथा झटका, तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या भी आउट

February 15, 2026

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत और पाकिस्तान मैच (India and Pakistan match) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 से छेड़छाड़ नहीं की है। हालांकि, भारतीय टीम महामुकाबले में दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौट आए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाकर कुलदीप यादव को पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


  • T20 World Cup Live Score:

    टीम इंडिया को चौथा झटका, पंड्या पहली गेंद पर आउट

    तिलक वर्मा हुए आउट
    टीम इंडिया ने 126 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. तिलक वर्मा 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

    13 ओवर पूरे
    भारतीय टीम ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं. कप्तान सूर्या 14 रन और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

    100 रन के पार भारत
    भारतीय टीम ने 11.1 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव फिलहाल क्रीज पर हैं. टीम को इस जोड़ी से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद है.

    ईशान किशन हुए आउट
    टीम इंडिया ने 88 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. ईशान किशन 77 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. ये विकेट सैम अयूब ने हासिल किया है.

    ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
    ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेज गति से रन बटोर रहे हैं.

    50 रन के पार भारत
    टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बटोरे हैं। ईशान किशन 42 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। वहीं, तिलक वर्मा 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

    ईशान की तेज शुरुआत
    ईशान किशन ने तेज शुरुआत की है. वह 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया ने 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं।

    अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट
    भारत ने 1 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। ये विकेट सलमान आगा ने हासिल किया है।

    लगातार 8वां टॉस हारा
    भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 8वां टॉस हारा है। हालांकि, पिछले सभी 7 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है।

    भारत की प्लेइंग 11
    अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

    पाकिस्तान की प्लेइंग 11
    सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

    Share:

  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    Sun Feb 15 , 2026
    नई दिल्ली । महाशिवरात्रि पर (On Mahashivratri) राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री (President, Vice President and Prime Minister) ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं (Greet the Countrymen) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved