img-fluid

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान का सुपर-8 का भविष्य आज होगा तय, अब तक 10 टीमें हो चुकीं बाहर

February 18, 2026

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) सुपर-8 की तस्वीर बुधवार को पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। इस बार टूर्नामेंट (Tournament) में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अब तक 10 टीमों का सफर समाप्त हो चुका है। सबसे बड़ा नाम इसमें ऑस्ट्रेलिया (Australia) का शामिल है।

आज दो और टीमों का टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो सकता है, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ है। अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता है तो टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। ऐसी स्थिति में यूएसए बेहतर नेट रन रेट की वजह से सुपर-8 का टिकट ले सकता है।


  • सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमें:
    भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। 8वीं टीम का फैसला आज होगा, जिसमें पाकिस्तान, यूएसए और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला है।

    टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी 10 टीमें:
    ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा।

    आज के महत्वपूर्ण मैच:
    भारत vs नीदरलैंड्स
    पाकिस्तान vs नामीबिया
    साउथ अफ्रीका vs यूएई

    पाकिस्तान की क्वालीफाई की स्थिति:
    पाकिस्तान, यूएसए और नीदरलैंड्स की टीमें 4-4 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना अनिवार्य है। जीत की स्थिति में पाकिस्तान 6 अंकों तक पहुंच जाएगा और सुपर-8 का टिकट सुनिश्चित कर लेगा। हार की स्थिति में उसका नेट रन रेट यूएसए से कम होने के कारण सुपर-8 का रास्ता मुश्किल हो जाएगा।

    Share:

  • पाकिस्तान : इमरान खान की सेहत पर संग्राम, सड़कों पर उतरे समर्थक, किया चक्काजाम

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) इमरान खान (Imran Khan) की बिगड़ती सेहत और जेल में खराब परिस्थितियों के खिलाफ विपक्षी गठबंधन तहरीक-ए-तहफ्फुज-ए-आइन पाकिस्तान (TTAP) ने मंगलवार को लगातार पांचवें दिन इस्लामाबाद में धरना प्रदर्शन जारी रखा. पीटीआई समर्थकों ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अटॉक ब्रिज को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved