जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

1 मई 2023 1. पानी पीकर हवा उगलता, गर्मी में आता हूं काम…सर्दी में मेरा नाम न लेना, अब बतला दो मेरा नाम… उत्तर…..कूलर 2. दिखने में मैं सींकिया पहलवान, लेकिन गुणों में हूं बलवान.. शीतल, मधुर और तरल रसीला, गांठदार परिधान… उत्तर……गन्ना 3. तीन रंग की तितली, नहा-धोकर निकली। उत्तर……समोसा

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

30 अप्रैल 2023 1. घेरदार है लहंगा उसका, एक टांग से रहे खड़ी…सबको उसी की इच्छा होती, हो बरखा या धूप कड़ी… उत्तर….छतरी 2. जिसने घर में खुशी मनाई, मुझे बांधकर करी पिटाई…मैं जितनी चीखी-चिल्लाई, उतनी ही कसकर मार लगाई… उत्तर….ढोलक  3. दो अक्षर का नाम मेरा, रोज पड़े दुनिया को काम… उत्तर….चाकू 

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

29 अप्रैल 2023 1. चाय गरम है, गरम है पानी, दूध गरम घंटे बीते…चाहे दिन हो, रात हो चाहे, बड़े मजे से सब पीते… उत्तर…..थर्मस 2. बिल्ली की पूंछ हाथ में, बिल्ली रहे इलाहाबाद में… उत्तर…..पतंग 3. वैसे मैं काला, जलाओ तो लाल, फेंको तो सफेद, खोलो भेद… उत्तर…..कोयला

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

28 अप्रैल 2023 1. आज यहां, कल वहां रहे, नहीं किसी के पास रुके…और रुक जाए किसी के घर, तो फिर घुमा देता है सर… उत्तर….पैसा 2. झुकी कमर का बूढ़ा जहां ठहर जाए वहीं पर भाषा रुके, सवाल उभर जाए… उत्तर….प्रश्नवाचक चिह्न (?) 3. जन्म तो हुआ जंगल में, नाचे पर गहरे जल में […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

27 अप्रैल 2023 1. प्रथम कटे तो मन बनूं, अंत कटे तो मूल्य। मध्ये कटे सुकर्म हो, ऐसे जीत लूं सबका दिल … उत्तर…..दामन 2. मांस नहीं, हड्डी नहीं, सिर्फ उंगलियां मेरी…नाम बता भाई कौन हूं मैं, जानें अक्ल हम तेरी… उत्तर…..दस्ताने 3. आंखें मूंद के खाते हैं, और खाकर पछताते हैं… जो कोई पूछे […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

26 अप्रैल 2023 1. नन्ही कील को ढूंढ निकालूं, अजब निराली चीज…प्लास्टिक को ढूंढ न पाऊं, आती मुझको खीझ… उत्तर….चुम्बक 2. बीस मार्च को दिवस मनाते, चहक-चहक इठलाऊं… दाना-पानी लोग न रखते, क्या पीयूं, क्या खाऊं… उत्तर….गौरेया  3. शौ अक्षर पहले है आता, हर घर की मैं शान बढ़ाता। उत्तर…शौचालय 

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

25 अप्रैल 2023 1. वन में काटो, वन में छांटो, वन में हुआ हार-शृृंगार… एक बार जल में उतरे, फिर न देखे घर-बार… उत्तर…..नौका 2. अंत नहीं तो फौज समझिए, आदि नहीं तो बन गया नानी… देशप्रेम के लिए न्योछावर, उनकी बड़ी महान कहानी… उत्तर…..सेनानी 3. दो इंच का मनीराम, दो गज की पूंछ… जहां […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

24 अप्रैल 2023 1. उड़ नहीं सकती मैं वायु में, चल नहीं पाती सडक़ों पर… लेकिन लाखों पर्यटकों को पहुंचाती हूं इधर-उधर… उत्तर……रेल 2. बिन जिसके हो चक्काजाम, पानी जैसी चीज है वह, झट से बताओ उसका नाम… उत्तर……पेट्रोल 3. तरल हूं पर पानी नहीं, चिपचिपा हूं पर गोंद नहीं, मीठा हूं पर चॉकलेट नहीं, […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

23 अप्रैल 2023 1. नहीं सुदर्शन चक्र मगर, मैं चकरी जैसा चलता…सिर के ऊपर उल्टा लटका, फर्श पर नहीं उतरता … उत्तर……पंखा 2. पास में उड़ता-उड़ता आए, क्षण भर देखूं, फिर छिप जाए… बिना आग के जलता जाए, सबके मन को वह लुभाए … उत्तर……जुगनू 3. छिलके को दूर हटाते जाओ, बड़े स्वाद से खाते […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

21 अप्रैल 2023 1. भवनों से मैं नजर आता, सब बच्चों को खूब भाता… दूर का हूं लगता मामा, रूप बदलता पर दिल को भाता… उत्तर…..चंद्रमा 2. मैं एक बीज हूं, तीन अक्षर है मेरे, दो दल वाला अन्न हूं, दाल बनाकर खाते हो… उत्तर…..मटर 3. दो सुंदर लडक़े, दोनों एक रंग के… एक बिछड़ […]