जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

23 अगस्त 2023 1. कांटेदार खाल के भीतर एक रसगुल्ला। सभी प्रेम से खाते उसको, क्या बच्चा क्या बूढ़ा ? उत्तर. ….लीची 2. दो इंच का मनीराम, दो गज की पूंछ। जहां चले मनीराम वहां चले पूंछ? उत्तर. ….सुई धागा 3. एक महल में चालीस चोर। मुंह काला, पूंछ सफेद। उत्तर. ….माचिस

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

22 अगस्त 2023 1. छीलो तो छिलका नहीं, काटो तो गुठली नहीं। खाओ तो गूदा नहीं। उत्तर. …….बर्फ 2. हरी थी मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी। लाला जी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी। उत्ततर. ….भुट्टा 3. हम मां बेटी, तुम मां बेटी एक बाग में जाएं। तीन नींबू तोड़ कर साबुत-साबुत […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

21 अगस्त 2023 1. वैसे मैं काला, जलाओ तो लाल, फेंको तो सफेद, खोलो मेरा भेद। उत्तर. …..कोयला 2. एक गुफा दो रखवाले। दोनों मोटे-दोनों काले। उत्तर ……मुछे 3. घेरदार है लहंगा उसका, एक टांग से रहे खड़ी। सबको उसी की इच्छा होती, हो बरखा या धूप कड़ी। उत्तर. …..छतरी

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

20 अगस्त 2023 1. देखने में मैं गांठ गंठीला, पर खाने में बड़ा रसीला। गर्मी दूर भगाता हूं, ‘पीलिया’ में काम आता हूं। उत्तर. …..गन्ना 2. चढ़े नाक पर, पकड़े कान। बोलो बच्चों-कौन शैतान? उत्तर. …..चश्मा 3. तीन मुंह की तितली, तेल में नहा के निकली। उत्तर. ……समोसा

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

19 अगस्त 2023 1. घर हैं कि डिब्बे, लोहे के पांव। जल्दी बताओ उस बस्ती का नाम। उत्तर. ….रेल  2. पक्षी देखा एक अलबेला, पंख बिना उड़ रहा अकेला, बांध गले में लम्बी डोर, नाप रहा अम्बर का छोर। उत्तर. ….पतंग  3, सिर पर ताज, गले में थैला । मेरा नाम बड़ा अलबेला। उत्तर. ….मुर्गा 

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

18 अगस्त 2023 1. वृक्ष परे रहूं मगर पक्षी नहीं, तीन आंखें हैं मेरी पर शंकर नहीं, छाल के वस्त्र पहनूं पर योगी नहीं, जल से हूं परिपूर्ण मगर मटका नहीं? उत्तर. …..नारियल 2. मेरे बिना जीवन असंभव प्राण वायु’ है दूसरा नाम । अम्ल उत्पन्न मैं करने वाला, कोई बताए मेरा नाम? उत्तर. ….ऑक्सीजन  […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

17 अगस्त 2023 1. काठ की कठोली, लोहे की मथानी। दो-दो आदमी मथे पर मक्खन दही न आनी।। उत्तर. ….आरी 2. एक मुंह और तीन हाथ, कोई रहे न मेरे साथ। गोल-गोल मैं चलता जाऊं, सबकी थकान मिटाता जाऊं। उत्तर …..पंखा 3. तीन रंगों का सुंदर पक्षी, नील गगन में भरे उड़ान, सब की आंखों […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

16 अगस्त 2023   1. दो अक्षर का मेरा नाम, करती कभी नहीं आराम। मुझे देख सब मेहनत करते, झट से बोलो मेरा नाम। उत्तर. …..घडी 2. छत से एक अचंभा देखा, लाल तवे को चलते देखा। दिन भर फेरा करता रहता, पूरब से पश्चिम को जाता। उत्तर. ….सूरज  3. बतलाओ ऐसी दो बहनें संग […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

15 अगस्त 2023 1. प्रथम काट कर ‘कड़ी’ हूं मैं, मध्य काटकर लड़ी’ हूँ मैं अन्त काटकर किस्मत हूं, फिर भी चूल्हे में पड़ी हूँ मैं। उत्तर. …..लकड़ी 2. एक हूं, मगर अनेक हूं मैं, सौ रोगी को एक हूं मैं। उत्तर. …..अनार  3. जादू के डंडे को देखो, कुछ पिए न खाए। नाक दबा […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

14 अगस्त 2023 1. अन्त कटे तो ‘सूर’ हुआ मैं, प्रथम कटा तो धूल। मुझसे ही हैं दिन और रातें, जीवन का हूँ मूल। उत्तर. …..सूरज 2. मध्य काट कर मली गई, प्रथम काट कर छली गई। पानी में रहकर सुख भोगा, बाहर आकर तली गई। उत्तर. …..मछली 3. प्रथम काट कर मैं ‘पकली’, छिप […]