जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

05 अप्रैल 2023 1. शर्ट, कोट, कुर्ता, कमीज सब मुझसे शोभा पाते। ना हूं मैं तो तन पर कपड़े धारण न कर पाते। उत्तर. ……बटन 2. चार पैर रखती हूं, लेकिन कहीं न जाती हूं। ऑफिस हो या हो संसद, हर जगह फसादकराती हूं। उत्तर. ……कुर्सी 3. दुनिया के कोने-कोने का घर बैठे कर लो […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

04 अप्रैल 2023 1. गोल-गोल मैं घूम रही, गोल-गोल काटू चक्कर। सब कहते मुझको माता, फिर भी रखें कदमों पर। उत्तर. …….धरती 2. कोई कहे मुझको आंसू, कोई कहे मुझको मोती। सरिसर्प मुझे चाट लेटे, मैं जब भी पत्तों पर होती। उत्तर………ओस 3. गागर में जैसे सागर, वैसे मैं मटके के अंदर। जटा जूट और […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

3 अप्रैल 2023 1. वहां भी हूं, यहां भी मैं, इधर भी हूं, उधर भी हूं। नजर मैं आ नहीं सकती किसी को भी जिधर भी हूं। कर कोशिश अगर जबरन तो आंखें बन्द हो जाएं। अगर मैं मिल न पाऊं तो सभी बेमौत मर जाएं। उत्तर. …….धरती 2. कभी रहूं तेरे पीछे, कभी चलू […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

2 अप्रैल 2023 1. एक पैर है, काली धोती, सर्दी में हरदम है सोती। सावन में रोती रहती है, गर्मी में छाया है देती। उत्तर. ……..छतरी 2. आता है तो फूल खिलाता, पक्षी गाते गाना। सभी को जीवन देता है, पर उसके पास न जाना। उत्तर. ……..सूरज 3. हर घर से मैं नजर हूं आता, […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

01 अप्रैल 2023 1. सात रंग की एक चटाई, बारिश में देती दिखलाई। उत्तर. ….इंदरधनुश 2. एक लाठी की अजब कहानी, उसके भीतर मीठा पानी। उस लाठी में गांठे-दस, जो चाहे वो, पीले रस। उत्तर. ….गन्ना 3. जादू के डंडे को देखो, न तेल न पानी। पलक झपकते तुरंत रोशनी सभी ओर फैलानी। उत्तर.. …….ट्यूबलाइट

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

30 मार्च 2023 1. सूट हरा है, टाई लाल। बोलू-सबको करूं निहाल। उत्तर. …….तोता 2. एक परी है पतली दुबली, काला मुकुट पहनती। मुकुट गंवाकर करे उजाला, खुद अंधकार में रहती। उत्तर. …….माचिस की तीली 3. आसमान में उड़े पेड़ पर घोंसला न बनाए। तूफान से डरे रहने को, धरती पर आ जाए। उत्तर. …….हवाई […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

29 मार्च 2023 1. जीभ नहीं है फिर भी बोले, पैर नहीं पर जंग में डोले। राजा-रंक सभी को भाता, जब आता है खुशियां लाता। उत्तर. ……रुपया 2. केरल से आया टिंगू काला, चार कान और टोपी वाला। उत्तर. ……..लोंग 3. बेशक न हो हाथ में हाथ, जीता है वो आपके साथ। उत्तर ………साया

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

28 मार्च 2023 1. चार पांव पर चल न पाऊं, बिना हिलाए न हिल पाऊं। फिर भी सब को दें आराम, बोलो क्या है मेरा नाम? उत्तर. …..चारपाई 2. बड़ों-बड़ों को राह दिखाऊं, कान पकडक़र उन्हें पढ़ाऊं। साथ में उनकी नाक दबाऊं, फिर भी मैं अच्छा कहलाऊं। उत्तर. …..चश्मा 3. गोल-गोल हूं, गेंद नहीं, लाल-लाल […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

27 मार्च 2023 1. मैं लम्बा-पतला विद्वान, पहनें लकड़ी का परिधान। बच्चों को लिखना सिखलाऊं, बोलो तो मैं क्या कहलाऊं। उत्तर. ……पेन्सिल 2. पल भर में दूरी मिट जाए, छूते ही पहिए को। रहता घर में दफ्तर में भी, सब कह लो, सब सुन लो। उत्तर. ……टेलीफोन 3. चाय गरम है, गरम है पानी, दूध […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

26 मार्च 2023 1. मांस नहीं, हड्डी नहीं, सिर्फ अंगुलियां मेरी। नाम बता भई कौन हूं मैं, जानें अक्ल मैं तेरी। उत्तर. …..दस्ताने 2. मोटी घनी पूंछ, पीठ पर काली-काली रेखा हैं। दोनों हाथों में उसको मैंने फल खाते देखा है। उत्तर. …..गिलहरी 3. एक थाल मोतियों से भरा, सबके सिर पर उलटा धरा। चारों […]