जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

8 सितंबर 2022 1. जो लंबी पूछ के साथ बिना पंखों के आकाश में उड़ता है बताइए वह कौन है? उत्तर…..वह है पतंग 2. वह क्या है जिसे सभी लोग रात में करना ज्यादा पसंद करते हैं? उत्तर…..सोना 3. वह कौन सी चीज है जो बारिश के नीचे आते ही ऊपर चली जाती है? उत्तर……छाता

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

7 सितंबर 2022 1. वह क्या है जो कभी आता नहीं और उसके भरोसे जो रहता है वह जरूर पछताता है? उत्तर…..कल 2. वह क्या है जो हमारे ना चाहते हुए भी आ जाता है? उत्तर…..मृत्यु 3. वह क्या है जो आप दाहिने हाथ से पकड़ सकते हैं मगर बाएं हाथ से नहीं? उत्तर……आपका बाया […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

6 सितंबर 2022 1. रोज सवेरे समय पे आये, दिन में सबको राह दिखाए। शाम होते ही सबके जैसे ,अपने घर को ओ चले जाए ? उत्तर…….सूरज 2. हल्दी के गोला रे भैया पीतल का लोटा, जो नई जाने इसको ओ बंदर का बेटा? उत्तर….बेल का फल 3. लाल बैल बड़ा प्यारा लागे,पर टेढ़ा सींघ […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

5 सितंबर 2022 1. रंग-बिरंगे पँखोंवाली सबके मन को भाती है…पास कभी ओ आती नही, दूर दूर उड़ जाती है… उत्तर…..तितली 2. मैं हरी मेरे बच्चे काले,मुझे छोड़ बच्चे को खाए? उत्तर…..इलायची 3. एक पहाड़ ऐसा भी,भरा है जिसमें पानी। रखवाला उसका तीर चलाए, याद दिला दे नानी? उत्तर…..छत्ता और मधुमक्खी

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

4 सितंबर 2022 1. आवाज है पर इंसान नहीं, जुबान है पर निशान नहीं… उत्तर……..ऑडियो कैसेट 2. हरी डिब्बी, पीला मकान, उसमें बैठे कालूराम … उत्तर………पपीता और बीज 3. बेशक न हो हाथ में हाथ, जीता है वह आपके साथ… उत्तर………..परछाई

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

3 सितंबर 2022 1. राजा के महल में रानी पचास, सिर पटके दीवार से, जलकर होए राख… उत्तर……..माचिस 2. बच्चों, एक लाठी की सुनो कहानी, छुपा है जिसमें मीठा-मीठा पानी … उत्तर…..गन्ना 3. अगर नाक पर मैं चढ़ जाऊं तो कान पकडक़र खूब पढ़ाऊं… उत्तर…..चश्मा

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

2 सितंबर 2022 1. ऊंट सी बैठक, हिरन सी चाल, ऐसा कौनसा जानवर, जिसके न पूंछ न बाल.? उत्तर…….मेंढक 2. पंख नहीं पर उड़ती हूं, हाथ नहीं पर लड़ती हूं… उत्तर……..पतंग 3. डब्बे पर डब्बा, डब्बे का गांव, चलती-फिरती बस्ती है, लोहे के पांव… उत्तर……..रेलगाड़ी

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

01 सितंबर 2022 1. एक किले के दो द्वार, उसमें सैनिक लकड़ीदार टकराए, जब दीवारों से, खत्म हो जाएगा उनका संसार.? उत्तर…….माचिस 2. लोहा खींचू ऐसी ताकत मुझमें, पर रबर मुझे हराता खोई सुई मैं पा लेती हूं, मेरा खेल निराला.? उत्तर…….चुम्बक 3. एक राजा की अनोखी रानी, दुम के रास्ते पीती पानी.? उत्तर…….दीया बाती

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

31 अगस्त 2022 1. वह कौन-सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है? उत्तर…….अप्रैल फूल 2. ऐसी कौन-सी चीज है, जिसको जितना खींचा जाता है, वो उतनी हीं छोटी होती जाती है । उत्तर…….सिगरेट 3. ऐसा रूम, जिसकी खिडक़ी न दरवाजा, तो बताओ क्या ? उत्तर……..मशरूम

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

30 अगस्त 2022 1. रंग-बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला, इतनी सुंदरता पाकर भी दो अक्षर का नाम मिला… उत्तर……..मोर 2. सुबह आता, शाम को जाता, दिनभर अपनी चमक बरसाता… समस्त सृष्टि को देता वैभव, इसके बिना नहीं जीवन संभव … उत्तर……..सूरज 3. अगर आप अंधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और […]