
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) के साथ मुलाकात की. बैठक में दोनों देशों के रिश्तों, कोरोना समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. अब QUAD की बैठक भी खत्म हो गई है जहां पर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
QUAD बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चीनी ऐप्स (China App) का मुद्दा उठाया. उन्होंने ‘CLEAN APP MOVEMENT’ को धार देने पर जोर दिया है. उनकी इस पहल का QUAD के दूसरे देशों ने स्वागत किया है. बता दें कि भारत ने कई चीनी ऐप्स पर बैन लगा रखा है. किसी को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर तो किसी को निजता का हनन करने की वजह से बैन किया गया है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved