img-fluid

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुई बात, संघर्ष विराम पर सहमत हुए दोनों देश

July 28, 2025

नई दिल्ली। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Prime Minister Anwar Ibrahim) ने सोमवार को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया सोमवार आधी रात से ‘तत्काल और बिना शर्त’ संघर्ष विराम करने पर सहमत हो गए हैं। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है। संघर्ष की वजह से 2,60,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। अनवर ने आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन) क्षेत्रीय समूह के प्रमुख के रूप में वार्ता की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर आम सहमति बन गई है।

अनवर इब्राहिम ने एक संयुक्त बयान पढ़ते हुए कहा कि कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई ‘‘28 जुलाई की मध्यरात्रि से तत्काल और बिना शर्त संघर्ष विराम’’ पर सहमत हो गए हैं। हुन मानेट एवं फुनथाम ने बैठक के नतीजों की सराहना की और संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन के समापन के बाद हाथ मिलाया।


थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बीते सप्ताह एक सुरंग में हुए विस्फोट में पांच थाई सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया था कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बात की है और सुझाव दिया कि यदि संघर्ष जारी रहा तो वह किसी भी देश के साथ व्यापार समझौतों पर आगे नहीं बढ़ेंगे। बाद में उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष संघर्ष विराम पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हिंदू मंदिर को लेकर विवाद है। इस मंदिर का नाम “प्रेह विहेयर मंदिर” (Preah Vihear Temple) है। यह एक प्राचीन शिव मंदिर है, जो कि 11वीं शताब्दी में बनाया गया था और खमेर वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। यह मंदिर सीमा पर एक पहाड़ी (डांगरेक पर्वतमाला) पर स्थित है, और यहीं से विवाद की जड़ शुरू होती है। मंदिर भौगोलिक रूप से थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित है। मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार थाईलैंड की ओर है, लेकिन वह कंबोडिया की भौगोलिक सीमा में आता है। कंबोडिया यही दावा करता है।

Share:

  • समस्त नारी शक्ति का अपमान है सपा सांसद डिंपल यादव का अपमान - भाजपा महिला सांसद माया नारोलिया

    Mon Jul 28 , 2025
    नई दिल्ली । भाजपा महिला सांसद माया नारोलिया (BJP woman MP Maya Narolia) ने कहा कि सपा सांसद डिंपल यादव का अपमान (Insulting SP MP Dimple Yadav) समस्त नारी शक्ति का अपमान है (Is an insult to the entire Women Power) । समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक टीवी शो के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved