img-fluid

दिशा पाटनी संग डेटिंग की अफवाहों पर तलविंदर सिंह का पहला रिएक्शन बोले मुझे प्यार

February 05, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Bollywood actress Disha Patani)और मशहूर सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (famous singer Talwinder Singh Sidhu)को लेकर बीते कुछ समय से लगातार डेटिंग(dating) की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में मौजूदगी ने इन अफवाहों को और हवा दी है। अब आखिरकार (finally)तलविंदर सिंह ने इन चर्चाओं पर अपना रिएक्शन(reaction.) दिया है जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान जब तलविंदर से दिशा पाटनी के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। तलविंदर ने बताया कि वह दिशा से नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से पहले मिले थे। उस वक्त उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी एक साथ मौजूदगी इतनी चर्चा का विषय बन जाएगी।

तलविंदर के मुताबिक जैसे ही दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं उन्हें एहसास हुआ कि लोग उन पर खास ध्यान दे रहे हैं। इसके बाद से ही उनके रिलेशन को लेकर तरह तरह की बातें होने लगीं। डेटिंग अफवाहों पर खुलकर बात करते हुए तलविंदर ने कहा कि वे दोनों अब भी एक दूसरे को डिस्कवर कर रहे हैं और चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वह इन अफवाहों को यहीं पर छोड़ना चाहते हैं क्योंकि लोग बातें बनाते ही रहेंगे।

जब सिंगर से सीधे पूछा गया कि क्या वह दिशा पाटनी से प्यार करते हैं तो उनका जवाब और भी दिलचस्प रहा। तलविंदर ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें हर दिन प्यार होता है और वह फिलहाल भी प्यार में हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनका इशारा दिशा की तरफ है या नहीं। यही वजह है कि उनका यह बयान न तो पूरी तरह हां है और न ही साफ इनकार।

तलविंदर और दिशा पहली बार कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों को एयरपोर्ट पर और मुंबई में हुए रिसेप्शन के दौरान भी एक साथ देखा गया। इस दौरान दिशा की करीबी दोस्त मौनी रॉय भी तलविंदर के साथ मस्ती करती नजर आई थीं जिससे चर्चाएं और तेज हो गईं।

तलविंदर सिंह वैसे भी काफी प्राइवेट इंसान माने जाते हैं। उन्होंने आज तक सार्वजनिक तौर पर अपना चेहरा नहीं दिखाया है और हमेशा मास्क के पीछे ही नजर आते हैं। वहीं दिशा पाटनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इससे पहले उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था लेकिन उसके बाद वह किसी के साथ रिलेशन में नजर नहीं आईं।


  •  

    वर्क फ्रंट पर दिशा पाटनी आखिरी बार तमिल फिल्म कंगुआ में दिखाई दी थीं। आने वाले समय में वह ओ रोमियो में नजर आएंगी जिसमें शाहिद कपूर तृप्ति डिमरी तमन्ना भाटिया अविनाश तिवारी नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल और आवारापन 2 का भी हिस्सा होंगी।

    Share:

  • प्रियंका चोपड़ा की डॉन 3 और कृष 4 में होगी वापसी? एक्ट्रेस के जवाब ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से भारतीय सिनेमा(Indian cinema) से दूर रहीं प्रियंका अब एसएस राजामौली (SS Rajamouli)की फिल्म वाराणसी(Varanasi film) के साथ 6 साल बाद शानदार वापसी करने जा रही हैं। इस बीच उनकी वापसी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved