
चेन्नई । तमिलनाडु (Tamil Nadu) की मनोनमनियम सुंदरनार यूनिवर्सिटी (Manonmaniam Sundaranar University) के 32वें दीक्षांत समारोह (Convocation) में पीएचडी स्कॉलर छात्रा जीन जोसेफ (PhD Scholar Jean Joseph) ने राज्यपाल आरएन रवि (Governor RN Ravi) से अपनी डिग्री लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्टेज पर राज्यपाल के बजाए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एन. चंद्रशेखर से डिग्री ली।
नागरकोइल की जीन ने अपनी डिग्री लेने के बाद कहा, “चूंकि राज्यपाल तमिलनाडु और तमिलों के खिलाफ काम कर रहे हैं, इसलिए मैं उनसे डिग्री नहीं लेना चाहती थी। इसके बजाय, मैंने कुलपति से अपनी पीएचडी की डिग्री ली।”
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जीन जोसेफ अपनी डिग्री लेकर स्टेज पर जाती हुई दिख रही हैं। सबसे पहले राज्यपाल आरएन रवि उन्हें हाथ से इशारा करके तस्वीर खिंचवाने के लिए कहते हैं, लेकिन वह वहां नहीं रुकतीं। इसके बाद आरएन रवि के बगल में खड़े कुलपति के पास जाकर तस्वीर खिंचवाती हैं।
PhD student refuses to receive her doctorate from the TN Governor #RNRavi at the convocation.
Manonmaniam Sundaranar Uni PhD student Jean Joseph has refused to receive her Doctorate from the Governor stating that he is acting against the #Tamil language and Tamil people. pic.twitter.com/FNzSRBeB60
— Mugilan Chandrakumar (@Mugilan__C) August 13, 2025
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसके साथ ही, इसने राजनैतिक रंग भी ले लिया है। मालूम हो कि राज्यपाल आरएन रवि काफी मुखर गवर्नर माने जाते हैं। उनके और तमिलनाडु की डीएमके सरकार के बीच समय-समय पर आमना-सामना भी होता रहा है। अतीत में उन्होंने सरकार के कई बिल भी लंबे समय तक रोक रखे, जिसके बाद राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा था। वहीं, अप्रैल महीने में राज्यपाल तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने एक इंजीनियरिंग कॉलेज में जय श्री राम के नारे छात्रों से लगवाए थे। राज्य के कई नेताओं ने इस पर सवाल भी खड़े किए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved